फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में युवती की दिनदहाड़े हत्या: गांव के ही युवक ने काट दिया गला, खून से सनी मिली लाश; मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 26 Oct 2024 04:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। मां और छोटी बहनें घर पहुंची तो खून से लथपथ पड़ी लाश को देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव खेड़िया खाती में दिनदहाड़े युवती की हत्या कर दी गई। गांव के ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। उसके पिता धान बेचने के लिए गए थे, वहीं मां और छोटी बहनें खेत पर थीं। उनके लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


यहां की है घटना
ये घटना गांव खेड़िया खाती की है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले किसान के बेटी का कत्ल कर दिया गया। किसान धान बेचने के लिए मंड़ी गया हुआ था। पत्नी और दो छोटी बेटियां खेत पर काम करने में व्यस्त थीं, वहीं बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी युवक घर में घुस आया और बेटी की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: आगरा में पेंट कारोबारी के शोरूम में फिर लाखों की चोरी, 48 घंटे में दूसरी बार माल कर ले गए साफ
विज्ञापन



खून से सनी मिली लाश
काफी देर बाद जब मां और छोटी बहनें घर पहुंची, तो युवती की लाश खून से सनी पड़ी मिली। घर का दृश्य देख चीख पुकार मच गई। शोर सुन आस पास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


काफी समय से कर रहा था परेशान
परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा बेटी को काफी समय से परेशान किया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। शायद यही वजह रही कि आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया और उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें