फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा से निष्कासित पदाधिकारियों की होगी घर वापसी, मांगे गए आवेदन

Tue, 16 Jan 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कई पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित किए गए थे, वहीं कुछ पदाधिकारी ऐसे भी है जो भाजपा से विरोध करके नगर पंचायत अध्यक्ष बन गए है। अब ऐसे लोगो का घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे लोगो की घर वापसी के लिए तीन सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी तैयार की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के सहसंयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रत्येंद्र पाल सिंह और राधा रमण वशिष्ठ जॉइनिंग कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। अब ऐसे लोगों से जो भाजपा को अपनाना चाहते हैं उन सभी लोगों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जॉइनिंग कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के सहसंयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि ऐसे लोग जो पार्टी से निष्कासित कर दिए गए थे, जो लोग अन्य पार्टियों के हैं और भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, इनको आवेदन पत्र भरकर कमेटी के सदस्यों को देना होगा। जिस पर विचार विमर्श के बाद भाजपा में शामिल कर लिया जाएगा। विधानसभा अलीगंज से अभी केवल एक आवेदन पत्र आया है जो की जैथरा के वर्तमान चेयरमैन विवेक गुप्ता द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें