एटा। थाना सकीट में एक महिला ने संजय कुमार निवासी मोहल्ला पीपल टोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी ने एआई के माध्यम से उसके अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डाल दिए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि संजय कुमार शाक्य फेसबुक के माध्यम से उससे जुड़ा हुआ है। वहीं से उसके फोटो उठाकर उसने एआई के माध्यम से अश्लील फोटो में तब्दील कर दिए। इतना ही नहीं उन फोटो को उठाकर उसके फेसबुक अकाउंट पर डालने लगा। इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी, तो उन्होंने संजय से शिकायत की। इस पर संजय ने गालियां देते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
महिला ने बताया कि संजय की इस हरकत की वजह से समाज में उसका बहुत अपमान हुआ है। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।