फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सकतपुर में आबादी की जमीन वन विभाग को देने का विरोध

Tue, 25 Mar 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑल इंडिया किसान यूनियन की मासिक पंचायत तहसील सदर में मंगलवार को हुई। किसानों ने सकतपुर में आबादी की जमीन वन विभाग को दिए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इसके बाद नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंगूरी देवी ने कहा कि सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सकतपुर में प्रधान व तहसील प्रशासन ने ग्राम सभा की आबादी की जमीन का पट्टा वन विभाग के नाम कर दिया है। इससे लोगों को परेशनी हो रही है। इस गांव में 10 वर्ष से काेई विकास कार्य नहीं हुआ और न ही शासन द्वारा यहां कोई योजना संचालित हो सकी है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में बने सामूहिक शौचालय बंद पड़े हैं। सैनिक पड़ाव में भरे पड़े गंदे पानी से संचारी रोग फैलने का खतरा बना रहता है। सभी ब्लॉकों में मच्छर का प्रकोप बना हुआ है। जिलाध्यक्ष छात्र मोर्चा शैलेंद्र सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री नवाब सिंह, तहसील मंत्री पूनम राजपूत, प्रमुख महासचिव चरन सिंह, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें