एटा। जिला अस्पताल में एक पुलिस कर्मी और एक युवती में डेंगू एनएस-1 की पुष्टि हुई है। दोनों की जांच शुक्रवार को रैपिड कार्ड के जरिए कराई गई थी। युवती शनिवार तक रिपोर्ट लेने अस्पताल नहीं पहुंची।
पैथॉलॉजी लैब में तैनात एलटी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइन निवासी पुलिस कर्मी राहुल की डेंगू कार्ड में जांच की गई। उन्हें एनएस-1 की पुष्टि हुई है। शहर की एक युवती सरिता बुखार से पीड़ित थी। यहां जांच कराने आई। उसकी भी रैपिड कार्ड से डेंगू जांच की गई। उसे भी एनएस-1 की पुष्टि हुई है।