मारहरा। युवा कल्याण विभाग के बैनर तले नौजरपुर महिला मंगल दल ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। दौड़ में निकेता और कबड्डी में ए टीम विजेता रही।
नौजरपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 400 मीटर दौड़ में निकेता यादव प्रथम, सुमन द्वितीय एवं जूली तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, नीरू द्वितीय और कीमती तृतीय रहीं। लंबी कूद में निकेता यादव पहले, सुमन दूसरे और स्नेहलता तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में प्रथम ज्योति, द्वितीय किरन और तृतीय स्थायन पर जूली रहीं। जबकि कबड्डी में ए टीम ने बी टीम को चार अंक से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विजीय खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में पीटीआई चौधरी प्रत्येंद्रपाल, उमेश कुमार, प्रतीक चौधरी शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य दलवीर सिंह, सहायिका अंशिका शर्मा, जितेंद्र कुमार, पीके यादव, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।