फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात की अब वित्तीय जांच भी होगी

Mon, 27 May 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बीडीओ अवागढ़ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार अवागढ़ देहात प्रधान व परिजन पर कार्रवाई लगातार जारी है। अब प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्याें की वित्तीय जांच कराने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। अवागढ़ देहात ग्राम प्रधान रोहित यादव सहित अन्य परिजन पर बीडीओ की कार के सामने बुलडोजर लगाकर रोकने के बाद हमला किया गया था। इसके चलते चोटें भी आईं और कार क्षतिग्रस्त की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपी बनाकर प्रधान व परिजन पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। अब वित्तीय अनियमितताएं होने की आशंका जताई गई हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जांच के बाद प्रधान व परिजन की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।
अगर जांच में अनियमितताएं मिलती हैं तो प्रधान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि 20 मई को बीडीओ पर जानलेवा हमला किया था। बाद में पुलिस ने 12 आरोपियों को नामजद किया था। पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र, इसके प्रधान पुत्र रोहित यादव सहित कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही 22 मई को राजस्व विभाग की टीम पुलिस को लेकर पहुंची थी। मकान की चहारदीवारी को बुलडोजर से गिराया गया था। सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप है।
विज्ञापन

सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से प्रधान के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्याें की वित्तीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें