फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नामांकन प्रक्रिया पूरी, मंडल अध्यक्ष पद के लिए 136 दावेदार

Mon, 16 Dec 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन सोमवार को 10 मंडलों पर नामांकन प्रक्रिया हुई। दावेदारों ने अपने नामांकन संबंधित मंडल चुनाव अधिकारियों को प्रस्तुत किए। इसके साथ ही प्रक्रिया पूरी हो गई। कुल 136 लोगों ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

शहर में श्री कैलाश मंदिर मंडल की नामांकन प्रक्रिया में काफी गहमागहमी रही। मंडल चुनाव अधिकारी अग्रिम जैन के कार्यालय पर यह प्रक्रिया कराई गई। इसमें 10 लोगों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरकर दिए। इनमें सात पुरुष व तीन महिला कार्यकर्ता शामिल हैं। जबकि जिला डेलिगेट पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया।
इससे पहले रविवार को 12 मंडलों पर प्रक्रिया कराई गई थी। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।
दोनों दिन में कुल 22 मंडलों पर 136 नामांकन प्राप्त हुए। अब प्राप्त नामांकनों को जिला स्तर पर परखा जाएगा। इसके बाद इन सबको पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से दावेदारों पर निर्णय लेकर मंडल अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें