फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्रवाई का नहीं डर, पर्यावरण में घोल रहे जहर

Sun, 27 Oct 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। पराली को जलाना प्रतिबंधित ही नहीं, दंडनीय भी है। लगातार कार्रवाई भी की जा रही हैं। इसके बावजूद किसानों को डर नहीं है। वे खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पराली पर लगाए गए प्रतिबंधन का पालन कराने के लिए कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीमें लगातार दौड़ रहीं हैं। इसके अलावा सेटेलाइट से भी निगरानी की जा रही है। जिले में सेटेलाइट से ही 7 मामले पकड़ में आ चुके हैं। इन किसानों से ढाई-ढाई हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया है। इसके सबके बावजूद क्षेत्र के किसानों में कार्रवाई का डर और पर्यावरण की चिंता नहीं है।
किसान कहीं चोरी-छिपे रात में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं तो कहीं दिन में ही इसमें आग लगा रहे हैं। रविवार को ऐसा ही नजारा सकीट-मलावन मार्ग पर देखने को मिला। जहां खेतो में धान की पराली जलाई जा रही थी। जिससे काफी ज्यादा धुआं उठ रहा था। उपनिदेशक कृषि रोताश कुमार ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है। पराली जलाने वाले सेटेलाइट की निगरानी से नहीं बच सकते। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें