एटा। परिषदीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए झटपट पोर्टल लाया गया। इस पर ऑनलाइन आवेदन कराए गए। करीब 361 आवेदन भी किए गए। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं हो सके हैं। वर्तमान में 800 ऐसे विद्यालय है जिनमें विद्युत कनेक्शन नहीं है।
कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को रोशन करने के लिए विद्युतीकरण किया जाना था। अप्रैल 2018 से पहले पोर्टल भी शुरू हो गया, लेकिन चार साल में भी पूर्ण विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। वर्तमान में 800 विद्यालय कनेक्शन विहीन हैं। झटपट पोर्टल पर 361 आवेदन होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। बिजली कनेक्शन नहीं होने से कायाकल्प योजना अधूरी पड़ी हुई है। बिजली नहीं होने सबमर्सिबल नहीं चल रहे, हैंडवॉश बेकार ही लगे हैं और परिसर में लगे पौधे भी सूख रहे हैं।
जिला समन्वयक निर्माण संजय यादव ने बताया कि जिले में 1691 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 800 के करीब विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है, प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय से 400 मीटर दूरी पर खंभे वाले के 361 आवेदन किए जा चुके हैं। विद्युत निगम का सहयोग न मिलने के कारण विद्युतीकरण नहीं हो पा रहा है।