फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आगरा में बादलों की लुकाछिपी, कल से ठंड बढ़ने का अनुमान, एटा में कोहरे से हुई दिन की शुरुआत

Mon, 06 Dec 2021 01:22 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सूरज की आंख मिचौली से मौसम में ठंड का अहसास और बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है ये मौसम विभाग का अनुमान है।
विज्ञापन
एटा: घने कोहरे से वाहनों की जलती हेडलाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलों की लुकाछिपी सोमवार को भी जारी रही। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार तक तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार की सुबह धुंध के साथ हुई। वहीं एटा जनपद में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। 

विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली। इसके बाद पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी बनी रही। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। देर शाम कोहरा छाया। इससे दृश्यता कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम कमोवेश इसी तरह का रहेगा। बुधवार से तापमान में गिरावट संभव है। 

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

एटा शहर में सोमवार तड़के घना कोहरा छाया रहा। कोहरा अधिक होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। वाहनों की हेडलाइट जलती  हुई नजर आईं। वहीं आसमान में बादल छाने की वजह से धूप भी नहीं निकली है। सुबह करीब नौ बजे कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद हल्की धूप चमकी और कुछ ही पलों मे फिर बादल छा गए।

विज्ञापन


मथुरा: कान्हा की नगरी में आठ दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मांट में जनसभा को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें