फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एनएचएआई निधौली कलां कस्बा में बनाएगा बाईपास

Sat, 15 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से निधौली कलां-जलेसर होकर आगरा-एटा नेशनल हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी शुरुआत मार्च में गांव नूंहखास से हो गई थी। इसके बाद से लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कस्बा निधौली कलां में जाम की स्थिति और सिकुड़े मार्ग को लेकर एनएचएआई यहां बाईपास बनाने जा रहा है। इससे जहां कस्बे में लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं बाईपास होते हुए लोगों का सफर सुगम होगा।कस्बा निधौली कलां के पूर्वी दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बाईपास बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यह बाईपास करीब साढ़े तीन किलोमीटर का होगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जा रहा है। जिससे समय से कार्य पूरा किया जा सके। कस्बे में जाम की स्थिति रहती है, इसको लेकर लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बाईपास बनने के बाद हाईवे पर सीधे सफर किया जा सकेगा और आगरा का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। हाईवे निर्माण का कार्य भी तेजी के साथ कराया जा रहा है। हालांकि जलेसर क्षेत्र में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से पेड़ों के कटान में आपत्ति लगाने के चलते कुछ विलंव हुआ था, लेकिन अब काफी रफ्तार से कार्य किया जा रहा है।
-
कस्बा निधौली कलां की पूरब दिशा में साढ़े तीन किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसके बनने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सीधा सफर भी किया जा सकेगा। जमीन अधिग्रहण के साथ ही मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -गौरव सिंह, एई एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें