फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
पथवारी मंदिर में पूजा करते श्रदालु ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। चैत्र नवरात्र का समापन रविवार को नवमी के साथ हो गया। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर माता के जयकारे लगाए। वहीं जगह-जगह सामूहिक भंडारे और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने शहर में जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर, शांतिनगर स्थित काली माता मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। पूरे दिन भंडारे व प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। इससे पहले शनिवार रात माता शीतला मंदिर के बाहर होली मोहल्ला में देवी माता का जागरण आयोजित किया गया।
शोभायात्रा निकाल मनाई नवमी
अलीगंज/सकीट/अवागढ़/पिलुआ। अलीगंज में श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम शाला स्कूलसे विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सुजीत गुप्ता बॉबी ने संयुक्त रुप से भगवान श्रीराम का पूजन किया। शोभायात्रा में अनेकों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान चेयरमैन ब्रजेश कुमार, विनोद आर्य, सूर्यकांत गुप्ता, आमोद आर्य, मुन्ना बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सकीट में माता महाकाली मंडल के तत्वावधान में नगर के प्राचीन काली मंदिर से काली शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर प्राचीन काली मंदिर पर संपन्न हुई। आकाश वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, लवी वार्ष्णेय, तनिश, आशू, शिवम आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के श्रीराम मंदिर में पं. शैलेश शास्त्री ने विधिविधान से हवन यज्ञ कर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल नगाड़े पर बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष, श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। गौतम सिंह सराफ, सुबोध दीक्षित, धर्मेंद्र सहाय दीक्षित, दयानिधि चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें