फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रातों में किसान लगा रहे आवाज-जागते रहो, लठियाते रहो

विज्ञापन
गोवंशों से फसल बचाने को लाठी लेकर सुरक्षा में लगे ग्रामीण - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हाड़ कंपाने वाली सर्द रातों में आजकल किसान खेतों पर पहरा दे रहे हैं। एक हाथ में लालटेन और दूसरे में लाठी लेकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। जिस रात वह खेतों पर नहीं गए तो अगली सुबह उनकी मेहनत पर पानी फिरा मिलेगा। खुले घूम रहे गोवंश से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान ‘जागते रहो-लठियाते रहो’ जैसी आवाज लगाकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम से लेकर सीएम तक के आदेश हैं कि निराश्रित गोवंश को गोशाला में रखा जाए, कोई गोवंश खुला न घूमे, लेकिन जिले में अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी बहुत ज्यादा फिक्र नहीं है। खुले घूमने वाले पशुओं पर अभी तक कोई अंकुश नहीं लगा है। पशुओं के झुंड के झुंड फसलों को बरबाद कर रहे हैं। किसान इनसे अपनी रबी की फसलों को बचाने के लिए रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।
डीएम ने ईओ और बीडीओ को दिए निर्देश
डीएम सुखलाल भारती ने ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि शहर को गोवंश मुक्त बनाया जाए। उन्हें पकड़ कर गोशाला में भेजा जाए। गली मोहल्लों में पशु पालने वालों से पशु की कीमत तक का जुर्माना वसूला जाए, जिससे वह भविष्य में अपने पशुओं को दूूध काढ़ने के बाद आवारा न छोड़ें। वहीं सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में जल्द गोशाला बनवाएं। खुले घूमने वाले पशुओं को गोशाला में ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें