फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, हुई अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेला पाकर दो युवक घुस गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। इससे महिला अचेत हो गई। होश में आने पर फोन कर पति को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने बताया कि वह राजस्थान के जिला झुंझनू में मजदूरी करता है। पत्नी घर पर छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। 28 जनवरी की रात को गांव के ही श्रीपाल और देवेंद्र घर में घुस आए। दोनों ने दुष्कर्म और कुकृत्य किया। पत्नी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी फोन पर दी। तब राजस्थान से आया और दोनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला के पति की ओर से सोमवार को वारदात होने की तहरीर दी गई। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें