फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: नहर में उतराता मिला क्षत-विक्षत शव, लोगों में भय; पुलिस कर रही जांच

Mon, 08 Jul 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में क्षत-विक्षत शव नहर में उतराता मिला। लोगों ने देखा तो भयभीत हो गए। यह भी पता न चल सका कि शव पुरुष का है या महिला का। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
नहर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को बंबा में शव उतराता मिला। लोगों ने देखा तो आसपास गांव में जानकारी दी। खबर मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से भी बात करके जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के पुन्हैरा गांव के पास की है। यहां बंबा में सोमवार को एक क्षत-विक्षत शव ग्रामीणों उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बंबा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 

थाना प्रभारी सुधार राघव ने बताया कि बाहर से बहकर शव सड़ी-गली अवस्था में यहां पहुंचा है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह भी नहीं पता लगा कि शव महिला का है या पुरुष का। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें