फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो पैथोलॉजी व एक क्लीनिक संचालक को नोटिस

Mon, 08 Jul 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो पैथोलॉजी सहित एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया सोमवार को वह पीपल अड्डा स्थित एक क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिला। चिकित्सक राजेश मरीजों को दवा दे रहा था। इस पर नोटिस देने की कार्रवाई की गई। इसके बाद नीलम मार्केट में संजीवनी पैथोलॉजी पर पहुंचे। यहां संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका।
इस पर नोटिस देने की कार्रवाई की गई। पीपल अड्डा पर ही स्थित काव्या पैथोलॉजी भी अपंजीकृत मिली। इसको भी नोटिस देने की कार्रवाई की गई। शहर के निधौली रोड पर संचालित एक क्लीनिक की शिकायत पोर्टल पर की गई थी कि यह अपंजीकृत संचालित हैं। जांच करने पहुंचे तो शिकायत गलत पाई गई। क्लीनिक कार्यालय में पंजीकृत मिला। चिकित्सक ने पंजीकरण के कागजात भी दिखाए। संवाद
विज्ञापन


करतला चौराहे पर अपंजीकृत संचालकों का जमावड़ा
अलीगंज रोड पर बागवाला व करतला चौराहा पर अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों का जमावड़ा है। बारिश के समय कई लोग क्लीनिक खोलकर लोग बैठ जाते हैं। जहां बड़ी तादाद में मरीजों का उपचार किया जाता है। बारिश के मौसम के बाद यह लोग क्लीनिकाें को बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें