फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर से पकड़े पांच निराश्रित गोवंश

विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड पर निराश्रित गोवंश को गाड़ी में चढ़ाते नगरपालिका कर्मचारी । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सकीट में सांड़ द्वारा महिला की पटक-पटक कर हत्या करने के बाद नगर पालिका और पशुपालन विभाग हरकत में आया। संयुक्त रूप से सोमवार को अभियान चलाकर पांच निराश्रित गोवंश को पकड़ा और उन्हें मलावन गोशाला में भेजा गया। नगर पालिका परिषद द्वारा खरीदी गई कैटल केचर मशीन से पशुपालन विभाग और पालिका कर्मियों ने बृहस्पतिवार को शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में घूम रहे पांच सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद इन्हें मशीन में डाला गया। इन्हें ले जाकर मलावन स्थित गोशाला में छोड़ा गया। गौरतलब है कि अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को लेकर प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद नगर पालिका और पशुपालन विभाग हरकत में आया और उन्हें पकड़ने को अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें