फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिए पाकिस्तान के लोगों के नाम, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Thu, 23 Sep 2021 10:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

उपजिलाधिकारी अलीगंज एसपी वर्मा ने बताया कि वर्ष 1947 में देश विभाजन के समय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे। नियमानुसार यहां छोड़ी गई उनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति में सरकारी खाते में दर्ज कर ली गईं, लेकिन नदराला में 1969 में हुई चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों ने पूछताछ कर जमीन के मालिकों के नाम डाल दिए। 
विज्ञापन
अलीगंज तहसील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद में रिकॉर्ड के दुरुस्तीकरण में अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव नदराला में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 1969 में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान शत्रु संपत्ति में पाकिस्तान के लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए, जो अभी तक बने हुए हैं। कुछ हिस्से पर यहां रह रहे उनके परिवारीजनों ने अपने नाम दर्ज करा लिए। मामला सामने आने के बाद इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही जमीन को सरकारी खाते में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन

अभिलेखों की कराई जाएगी जांच
उपजिलाधिकारी अलीगंज एसपी वर्मा ने बताया कि वर्ष 1947 में देश विभाजन के समय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे। नियमानुसार यहां छोड़ी गई उनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति में सरकारी खाते में दर्ज कर ली गईं, लेकिन नदराला में 1969 में हुई चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों ने पूछताछ कर जमीन के मालिकों के नाम डाल दिए। अभी जब यह जानकारी हुई तो गंभीरता के साथ अभिलेखों की जांच कराई गई। खतौनी सत्यापन के दौरान पाया गया कि गाटा संख्या 263 में 1.07 एकड़ जमीन अजीज खां पुत्र सुल्तान खां पुत्र हुसैनी खां निवासी पाकिस्तान, गाटा संख्या 477, 503, 583क, 585, 586 में 0.077, 0.146, 0.040, 0.174, 0.061 हेक्टेयर जमीन अजीज खां पुत्र सुल्तान खां पुत्र हुसैनी खां निवासी पाकिस्तान के नाम पर दर्ज है।

अधिकारियों ने कहा... सभी लोगों को नोटिस जारी किए गए

वहीं गाटा संख्या 794 में 0.376 हेक्टेयर जमीन सुल्तान खां पुत्र हुसैनी खां निवासी पाकिस्तान के नाम दर्ज है। इसमें गाटा संख्या 794 की 0.376 हेक्टेयर जमीन को मिलीभगत के जरिए वसीम, बन्ने, पुन्ने, हसीम खां, मतीन खां, पुत्रगण याकूब खां निवासी नदराला ने अपने नाम दर्ज करा लिया। इन सभी लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिनके नाम जमीन से खारिज कर इसे राज्य सरकार में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: सुराग जुटाने की हर कोशिश, एडीजी ने दीवार फांदकर अंदर घुसाए सिपाही
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें