एटा। जम्मू के राजोरी में बिजौरी के एक सैनिक की मृत्यु के बाद बुधवार को सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया गांव में पहुंचे। मृत सैनिक को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने बताया कि वह अपने पिता कल्याण सिंह की देखभाल में लखनऊ थे। कई दिनों से अस्वस्थ होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटीलेटर पर हैं। स्वास्थ्य में कुछ सुधार है। संसदीय क्षेत्र में सैनिक की मृत्यु की सूचना मिलने पर यहां आए हैं।
इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से वार्ता की। यहां आए कुछ फरियादियों की समस्याओं को सुना। गांव बिजौरी में मृत सैनिक के पिता, भाई व अन्य परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।