फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांसद ने लोकसभा में उठाई चकोरी किसानों की पीड़ा

Fri, 09 Aug 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बड़ी संख्या में किसान चकोरी की फसल करते हैं। निजी कंपनियों की ओर से कांट्रेक्ट खेती के आधार पर फसल को तय कर लिया जाता है। लेकिन बाद में उत्पीड़न किया जाता है। किसानों की इस पीड़ा को सांसद देवेश शाक्य ने लोकसभा में उठाया और सरकारी प्लांट लगाने की मांग की।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कांट्रेक्ट पर किसानों से फसल कराई जाती है और बाद में किसानों से मनमाने दाम में वह चकोरी खरीदते हैं। इसकी वजह से किसानों की समस्याएं लगातार बनी रहती हैं। एटा-कासगंज क्षेत्र में सरकारी चकोरी प्लांट लगाया जाए, ताकि किसानों की समस्याएं कम हो सकें। इसके अलावा उन्होंने सड़कों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि एटा व कासगंज जिले के कुछ मुख्य मार्ग ऐसे हैं जो आगरा और अलीगढ़ मंडल को जोड़ते हैं। लेकिन हालत जर्जर होने के चलते आए दिन लोग हादसों में जान गंवाते हैं। इनको फोरलेन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें