फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेरहम मां...इसलिए तीन माह की मासूम की गला दबाकर कर दी हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Tue, 29 Apr 2025 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के गांव ईशेपुर में तीन माह की बच्ची को गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि आरोप बच्ची की मां पर ही लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस --सांकेतिक फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में एक मां ने अपनी ही तीन माह की  दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर जान ले ली। ये देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन



 

यहां की है घटना
थाना बागवाला के गांव ईशेपुर में तीन माह की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि आरोपी महिला की ससुराल अलीगढ़ के गांव रतरोई थाना गंगीरी में है। वो होली पर मायके आई थी। तभी से वो अपने मायके में ही रह रही है। मंगलवार को उसने तीन माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये देख  परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन

बेटी के शव को देख बिलख पड़ा पिता
वहीं बच्ची की मौत की सूचना पर ससुराल से पति और ससुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मासूम के शव को देखकर पिता बिलखने लगा। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि महिला मानसिक रूप से  परेशान है। इसी वजह से उसने अपनी बच्ची की जान ले ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें