एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म का प्रयास करने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना क्षेत्र के गांव के ही निवासी तीन व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने घर में घुसकर परिजन की पिटाई जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली नगर में शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने सटकू सहित दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुत्री को बाग में ले जाकर छेड़छाड़ करना विरोध करने पर पुत्री की पिटाई करने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर में एक मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। जहां शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदुआ निवासी जीतू सहित सात अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पिटाई कर गाली-गलौज व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।