फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से फायर कर शराब ठेके से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बीते दिनों तमंचे से फायर कर दो बदमाशों ने गांव भदवास के पास स्थित बीयर व देशी शराब के ठेके से पचास हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला नरे निवासी दुर्गेश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव भदवास के पास बीयर व देशी शराब का ठेका है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम आठ बजे के करीब दो बदमाश ठेके पर आए और तमंचे से फायर किया। इस दौरान देशी शराब के ठेके से 39270 रुपये व बीयर के ठेके से 10500 रुपये लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पिलुआ थानाध्यक्ष बेगराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें