फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष धाम में मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां शुरू

Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वार्षिक मार्गशीर्ष अमृत कुंभ की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। इस वर्ष यह अमृत कुंभ 8 से 22 दिसम्बर तक आयोजित होगा। पालिका की ओर से मेला ग्राउंड के गेटों की रंगाई-पुताई का काम शुरू करा दिया गया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू यादव ने बताया कि हरिपदी परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मंदिरों, महापुरूषों के पार्कों आदि पर भव्य रंगरोगन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शूकरक्षेत्र की धरा पर भगवान वराह के अवतरित होने के दिन पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी 10 दिसम्बर को पड़ रही है। इस दिन प्रथम स्नान पर्व, भगवान वराह के मोक्ष दिवस मार्गशीर्ष द्वादशी 11 दिसम्बर को द्वितीय स्नान पर्व, त्रयोदशी 12 दिसम्बर को नागा साधुओं का शाही स्नान, 13 दिसम्बर पूर्णिमा को अंतिम स्नान पर्व आयोजित होगा। संत आश्रमों में भारत वर्ष के प्रमुख अखाड़ों के नागा साधु और संतों का पहुंचना शुरू हो गया है।  
घरेलू सामान, कामगारों निर्मित चीजों के लिए भी मेला प्रसिद्ध
यह मेला धार्मिक आयोजन के साथ साथ गृहोपयोगी वस्तुओं, हथकरघा व कुटीर उद्योगों के कामगारों के निर्मित वस्तुओं व मनोरंजन के साधनों के लिए भी जाना जाता है। यह कम्बल, शानदार नक्काशी के गलीचे कालीन, पत्थर निर्मित वस्तुओं सिल बटना, लकड़ी के ढोलक, टिन के बक्से, कुटिया आदि के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, मेले में सर्कस, मिनी चिडियाघर, काला जादू, सांस्कृतिक नृत्यघर, ऊंचे झूले, अप्पूघर आदि मनोरंजन के साधनों की भरमार रहती है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें