फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान खाटू श्याम की निकाली शोभायात्रा

Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाटू श्याम की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में भक्ति भाव के साथ खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु भक्त झूमते नजर आ रहे थे। नगर में विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा ने भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और भोग लगाया।
विज्ञापन

नगर में सुबह 10 बजे भगवान खाटूश्याम महाराज के रथ को भव्य सज्जा के साथ पूजा अर्चना करके एवं आरती उतार कर निकाला गया। शोभायात्रा में खाटूश्याम महाराज की पीली ध्वज पताका भक्त हाथेां में उठाए थे। ध्वज पताका लिए भक्त आगे चल रहे थे। वहीं मुख्य रथ को श्रद्धालु खुद खिंचते हुए आगे बढ़ रहे थे। सोरों गेट, बाराद्वारी, नदरई गेट, प्रभुपार्क, मालगोदाम चौराहा इलाकों में भ्रमण करती हुई शोभायात्रा मिशन चौराहे पर बालाजी दरबार पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ आरती कर शोभायात्रा का समापन किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे वहीं बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहीं। मुख्य रथ से खाटू भगवान के प्रसाद का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में डा. रतन कावरा, प्रदीप सीए, पद्म अग्रवाल, राजवीर साहू, देवेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंकुर, जितेंद्र वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें