फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: कल आखिरी दिन नामांकन को रहेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एमएलसी चुनाव प्रकिया के तहत नामांकन का आखिरी दिन 21 मार्च को है। अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। ऐसे में आखिरी दिन नामांकन के लिए भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

मथुरा-कासगंज-मैनपुरी और एटा के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस सीट पर दो सदस्य चुने जाते हैं। नामांकन प्रक्रिया एटा में कराई जाती है। 15 और 16 मार्च को किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र भरकर जमा नहीं किया। जबकि 17 से 19 तक होली और 20 को रविवार का अवकाश है।
इसे देखते हुए नामांकन की तिथि 21 मार्च तक बढ़ाई गई है। प्रत्याशियों को नामांकन करने के लिए अब एक ही दिन बचा है। अभी तक सपा से उदयवीर सिंह, राकेश यादव, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से अनुज कुमार के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में रवीश कुमार, संजीव कुमार, रामविलास सिंह, गुंजन पाराशर, विनोद कुमार ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। इसके बाद 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें