फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बनेंगे 700 मीटर की सड़क के वारिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव जिरौलिया के ग्रामीणों की अब समस्या दूर होने जा रही है। लावारिस छोड़ी गई 700 मीटर की सड़क के वारिस क्षेत्रीय विधायक बनेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने की पहल की है।
विज्ञापन

गांव जिरौलिया की महज 700 मीटर की सड़क आज तक नहीं बनी। जिम्मेदार विभागों और जनप्रतिनिधियों ने कभी इसका संज्ञान नहीं लिया। गांव के लोगों ने जब शिकायतें की तों लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इसे अपने कार्यक्षेत्र में न होने की रिपोर्ट लगा निर्माण कराने से इनकार कर दिया। समस्या को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता के साथ उठाया। 06 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित हुई तो विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी दिलाने की हामी भरी है।
----------------
सभी मजरों को मुख्य सड़क से जोड़े जाने का प्रावधान है। इस गांव जिरौलिया की सड़क बनाते समय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसे उल्टी ओर से जोड़ दिया गया, जिसके चलते यह रास्ता छूट गया। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें