फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजे गए गोवर्धन महाराज

विज्ञापन
शहर में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को गोवर्धन महाराज की पूजा घर-घर में की गई। गोबर से गिरिराज महाराज की आकृति बनाकर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। साथ ही घर पर अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरण किया गया। शुक्रवार को अल सुबह ही घरों के बाहर महिलाओं ने एकत्रित होकर कहीं पारिवारिक तो कहीं सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज का पूजन किया।
विज्ञापन

सुबह घर-घर अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरण किया गया। परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। वहीं गोबर से घर के बाहर स्याहू की आकृति को बनाया। महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा की। सभी सदस्यों ने परिक्रमा करते हुए जयकारे लगाए।
पशुपालकों के यहां गोबर लेने पहुंचे शहर के लोग
शहर के लोग गोबर की तलाश में जुटे रहे। गोवर्धन बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में लोगों के सामने गोबर की समस्या देखी गई। लोग पशुपालकों के यहां भटकते नजर आए। वहीं जीटी रोड स्थित गोशाला में भी लोग गोबर के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

100 रुपये किलो तक बिकीं सब्जियां
गोवर्धन महाराज को भोग लगाने के लिए लोगों ने घरों में अन्नकूट का भोग बनाया। कई तरह की सब्जियां डालकर इसे तैयार किया गया। इसे लेने के लिए बाजार में सुबह से ही भीड़ नजर आई। सब्जी विक्रेताओं न भी जमकर फायदा उठाया और कई सब्जियों के 100 रुपये प्रति किलो तक वसूली। कई विक्रेताओं ने तो पहले से ही अन्नकूट की कच्ची सब्जी के पैकेट बनाकर तैयार कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें