जीटी रोड पर राम दरबार मंदिर के सामने खड़े ऑटो।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शासन के आदेश पर नगर पालिका ने शहर में 11 स्थानों पर अस्थायी टैक्सी स्टैंड बनाकर बोर्ड लगा दिए। वहीं अधिकांश बोर्ड हट गए और स्टैंड लापता हो गए। वाहनों का संचालन मनमानी जगह से किया जा रहा है। नगर पालिका ने पिछले महीने सकीट रोड, शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेमनगर चौराहा, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड तिराहा, जीटी रोड जैन पेट्रोल पंप के सामने, अलीगंज रोड, सैनिक पड़ाव, अलीगंज तिराहा आदि जगहों पर अस्थायी ऑटो व बस स्टैंड बनाए।
इन स्थानों पर होर्डिंग बनाकर भी लगा दिए गए। सड़कों के किनारे स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिससे सड़क पर आवागमन बाधित न हो लेकिन इसका पालन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। आलम यह है कि एक महीना होने से पहले ही अधिकांश होर्डिंग गायब हो चुके हैं। चालक मनमाने ढंग से कहीं भी सड़क पर ऑटो, गाड़ी आदि वाहन खड़े कर यात्रियों को बैठाते-उतारते हैं।