डीएम निधि केसरवानी ने बुधवार को शहर के पटियाली गेट स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय और शीतलपुर विकास खंड क्षेत्र के सर्वोदय आश्रम स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे-मील की स्थिति को परखा। खुद एमडीएम चखकर चेक किया और छात्रों से पूछताछ की।
डीएम ने पटियाली गेट स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे तो जूनियर में 99 में से 49 बच्चे, प्राइमरी में 142 में से 71 बच्चे उपस्थित मिले। एमडीएम और दूध को टेस्ट किया। इस दौरान कुछ बच्चे ड्रेस में मिले तो कुछ नहीं। शिक्षिका ने बताया कि अभी नया प्रवेश हुआ है। कक्षा चार-पांच मे छात्राओं से किताब पढ़वाई। शीतलपुर विकास खंड के सर्वोदय आश्रम स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी एमडीएम और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। एक शिक्षिका अनुपस्थित थीं, प्रधानाचार्या ने बताया कि छुट्टी पर हैं। डीएम ने बच्चों से जोड़ आदि कराए। इस मौके पर बीएसए एसएस यादव साथ थे। दूसरी ओर एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण कर मिड-डे मील को चेक किया।