फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गला दबाकर की विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में एक विवाहिता की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतिका के भाई ने पति सहित तीन ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को प्रियंका (24) पत्नी कृष्णवीर निवासी ग्राम हमीरपुर का शव उसके मकान में मिला। ससुरालीजन मकान से फरार थे। घटना की जानकारी आस-पास के ग्रामीणों ने उसके मायके ग्राम जलालपुर जनपद एटा उसके भाई सुग्रीव को दी। जानकारी होने पर सुग्रीव और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई सुग्रीव ने बताया कि बहन प्रियंका की शादी चार वर्ष कृष्णवीर से की थी। इसके बाद से ही ससुरालीजन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। उनके द्वारा दो लाख रुपये नकद एवं अन्य सामान की मांग की जा रही थी। जिसे वह देने में असमर्थ थे। भाई सुग्रीव का आरोप है कि इसी के चलते ससुरालीजन ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसकी दो वर्ष की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें