फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारहरा नगर पालिका विस्तार से जुड़े गांवों में होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। नगरपालिका परिषद मारहरा के सीमा विस्तार को उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही नगर पालिका में नौ राजस्व गांव जुड़ जाएंगे। अब इन गांवों में विकास कार्य हो सकेंगे। इसके लिए पालिका और प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

कस्बे की नगरपालिका परिषद का गठन 27 जुलाई 1960 को हुआ था। सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि गोल्डी गुप्ता, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने 2017 में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनते ही सीमा विस्तार की पहल शुरू कर दी थी।
इसमें शामिल होने वाले गांवों की आपत्तियों का निस्तारण कर पालिका ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण अंचल में अब विकास नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
यह गांव होंगे शामिल
भावन नगर, नगला भजना, नगला कोठी, नगला परसी, नगला भूड, कुबाद गंज, मोहन सती, लल्लू खेड़ा, सराय मोती ।
------------------
सांसद और विधायक के अथक प्रयास से मारहरा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। इसमें कस्बे के आसपास के गांवों का भी विकास हो सकेगा।
गोल्डी गुप्ता, मारहरा
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें