फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूर, केला, संतरा से महंगी बिक रही तोरई और भिंडी

विज्ञापन
घंटाघर बाजार में सब्जी बेचता दुकानदार ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जी हां, सब्जियां खाने के शौकीनों को इस समय कई सब्जियों के दाम चौंका रहे हैं। ये फलों से भी महंगी बिक रही है। खासतौर से तोरई और भिंडी पर महंगाई बहुत ज्यादा चढ़ी हुई है। ये अंगूर, संतरा और केला से भी ज्यादा महंगी है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते नकदी फसल के रूप में सब्जियों के उत्पादन में कमी आई है। जिसके चलते इनकी आपूर्ति कम हुई है और दाम बढ़े हैं। सबसे अधिक भाव भिंडी ओर तोरई के चल रहे हैं। इन दिनों बाजार में भिंडी 80 रुपये किलो और तोरई 60 रुपये किलो बिक रही है। जबकि कई फलों के दाम इनसे कम हैं। केला 30, संतरा 40 और अंगूर 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
पका हुआ केला 30 तो कच्चा 40 रुपये तक
पका हुआ केला 30 रुपये प्रति किलो आसानी से उपलब्ध है, लेकिन सब्जी बनाने के लिए कच्चा केला इससे भी ज्यादा महंगा है। यह 40 रुपये किलो तक बिक रहा है।
नींबू पहुंचा 300, एक पीस 10 रुपये का
अचानक से बढ़े नींबू के दामों में अब भी रोक नहीं लग सकी है। वृद्धि लगातार जारी है। अब यह फुटकर में 300 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जबकि एक पीस 10 रुपये का बेचा जा रहा है। महंगाई के चलते इसकी मांग भी घटी है और मंडी में उपलब्धता भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें