फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,11,116 किशोरों को टीका लगाकर किया सुरक्षित

विज्ञापन
एमसीएच विंग में टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना के नए वैरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है। जिसको लेकर फिर एहतियात बरते जाने की संदेश आने लगे हैं। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि जिले में 15 से 17 वर्ष तक के 1,11,116 (90 फीसदी) किशोरों को कोविड टीका लगाकर सुरक्षित कर दिया गया है। जबकि 18 से अधिक उम्र के लोगों का 99.50 फीसदी तक टीकाकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर सतर्कता लगातार बरतने पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन से छूटे लोगों को टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य की टीमें अभी भी घर-घर दस्तक दे रहीं हैं। बिना टीकाकरण के सुरक्षा चक्र कमजोर होने की बात कही जा रही है। 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन बेहद जरूरी बताई गई है।
जिले में कोरोना टीकाकरण की स्थिति अच्छी रही है। 15 से 17 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का 90 फीसदी के करीब टीकाकरण किया जा चुका है। इनका 1,24,454 का लक्ष्य निर्धारित कर तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया था। अब तक इनमें से 1,11,116 को टीका लग चुका है। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 73711 तक पहुंच गई है। जबकि 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य 75167 था, इसके सापेक्ष 17230 बच्चों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जनवरी 2021 में शुरू हुआ था। इनका लक्ष्य 12,56,809 था और वर्तमान में 12,50,604 तक पहुंच गई है, जो कुल लक्ष्य का 99.50 फीसदी है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना की चौथी लहर आने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। हाल ही में प्रदेश में भी कुछ बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने में कतई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जिले में टीकाकरण की स्थिति बेहद अच्छी है। किशोरों का 90 फीसदी और 18 वर्ष से अधिक वालों का 99.50 फीसदी टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें