फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की चाहत में 6.5 लाख रुपये गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लकी ड्रॉ में 12 लाख रुपये निकलने की बात कहकर एक युवक को झांसे में ले लिया। इसके बाद स्कार्पियो देने की बात कही गई। स्कार्पियो की चाहत में युवक ने साढ़े छह लाख रुपये गंवा दिए। बृहस्पतिवार को ऑनलाइन ठगी का शिकार युवक एसएसपी से मिला और कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव बावसा निवासी रोहताश कुमार पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि 19 फरवरी 2021 को एक कॉल आया। उसने लकी ड्रॉ में 12 लाख रुपये निकलने की बात कही। युवक ने खुद को दयाशंकर मिश्रा पुत्र जगदंबिका प्रसाद निवासी अकबरपुरा बहराइच बताया। पूछा कि आप 12 लाख रुपये लेंगे या फिर स्कार्पियो कार चाहते हैं। इस पर मैंने स्कार्पियो कार लेने की बात कह दी। कॉलर ने झांसा देकर आधार कार्ड मंगा लिया और स्कार्पियो कार के रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर चार दिन में छह लाख 57 हजार रुपये दीपक कुमार, पिंटू कुमार और पुष्पिता मेहता के खातों में डलवा लिए। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लिए।
रोहताश का कहना है कि इस बीच पिता की असमय मौत होने से परेशानियों में रहा। इसके चलते पुलिस अधिकारियों के पास आकर शिकायत नहीं कर सका था। बृहस्पतिवार को उसके प्रार्थनापत्र पर एसएसपी उदय शंकर सिंह ने ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें