Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी के आने से पहले मैदान में बुलडोजर पहुंचे। ऑपरेटरों ने बुलडजरों को ब्रेक डांस कराया तो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सूरज की तपिश के साथ ही लोकसभा चुनाव का पारा भी चढ़ता जा रहा है। तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद नेता अगले चरण के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। इसी कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एटा पहुंचेंगे। यहां वह फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम की सभा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के डीएवी मैदान में होनी है। सीएम करीब एक घंटे बाद 2:23 बजे यहां पहुंचेंगे। सीएम की सभा को देखते हुए दो अलग अलग जगहों पर सेफ हाउस बनाए गए हैं। इससे पहले मैदान में बुलडोजर पहुंच गए हैं। मैदान में बुलडोजर ने ब्रेक डांस किया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। संचालकों ने बुलडोजर का डांस बंद कराया।