फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लेटलतीफी, ठेकेदार पर 19.80 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
निर्माणाधीन मलावन-सोहार मार्ग पर डाली गई गिट्टी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सकीट ब्लॉक में दो सड़कों का निर्माण छह माह से लटका हुआ है। मलावन से सोंहार वाले मार्ग पर डामरीकरण में लेटलतीफी पर ठेकेदार पर 19.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जरिये मलावन-सोंहार और सकीट-नंदपुर मार्ग का निर्माण करीब छह महीने पहले शुरू कराया गया, लेकिन इस पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। डामरीकरण अब तक नहीं कराया गया। जिसकी वजह से लोगों को गिट्टी वाली राह पर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक इन गिट्टियों की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं तेज हवा चलने पर धूल के गुबार उड़ते नजर आते हैं। मलावन से सोंहार तक करीब पांच किलोमीटर तक की सड़क पर अभी भी गिट्टी पड़ी हुई है। वहीं दूसरी ओर सकीट से नंदपुर तक करीब दस किलोमीटर मार्ग पर भी यही हाल है। मलावन से सोंहार वाले मार्ग को फरवरी तक बनाकर तैयार किया जाना था। ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने ठेकेदार पर 19.80 लाख रुपये की पैनल्टी लगाई गई है। वहीं अगर जून तक काम पूरा नहीं हुआ तो फर्म ब्लैक लिस्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें