फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के विरोध में किसान यूनियन ने लगाया जाम

विज्ञापन
जलेसर में तोप चौराहा पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जलेसर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जलेसर-इसौली मार्ग पर रेल अंडरपास के विरोध में सोमवार को तोप चौराहा पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस बीच करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं अधिकारियों के आश्वासन पर यूनियन पदाधिकारियों ने तीन दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

अंडरपास के विरोध में भाकियू अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही थी। सोमवार को इमलिया में किसान महापंचायत का एलान किया गया था। किसान नेताओं और किसानों की भीड़भाड़ के बीच पदाधिकारियों ने तोप चौराहा पर सड़क पर ही बैठकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में एसडीएम रामनयन, सीओ इरफान नासिर खान, कोतवाली प्रभारी शंभुनाथ मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं को समझाते हुए जाम खुलवाया। वहीं अंडरपास की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस पर किसान नेताओं ने जाम खोलते हुए धरने को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया। जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि जलेसर-इसौली, जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर कोसमा के निकट तथा जलेसर-अवागढ़ मार्ग पर भी अंडरपास न बनाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद निकुंज सिंह ठाकुर, चंदू सिंह, मंडल महासचिव सत्येंद्र यादव, पंकज सिंह, हर्ष बृजवासी, मुकेश यादव, गोलू ठाकुर, अक्षय ठाकुर, ठाकुर राजवीर सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, सुधांशु शर्मा, यशपाल सिंह राजपूत, ताहिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें