फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट और सहायता राशि पाकर खिले मेधावियों को चेहरे

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में टैबलेट और सहायता राशि के चेक दिखाते मेधावी छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मेधावी 21 छात्र-छात्राओं को सोमवार को टैबलेट और सहायता राशि का वितरण किया गया। जिसे पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि ज्ञान की सदैव पूजा होती है। साथ ही हर जगह सम्मान भी होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य कर रही हैं। उन्होंने नसीहत दी कि टैबलेट और सहायता राशि का आगे की पढ़ाई में सदुपयोग करें।
विज्ञापन

सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को टैबलेट और धनराशि के चेक वितरित किए। जिसमें वर्ष 2020 में हाईस्कूल के टॉप 11, इंटरमीडिएट के टॉप 10 छात्र-छात्राएं शामिल थे। डीएम अंकित अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, डीआईओएस मिथलेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्र, छात्राओं सहित उनके अभिभावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें