फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपहरण के मामले में खुली दरोगा की पोल, कोर्ट से आरोपी को मिली बड़ी राहत; साक्ष्य के अभाव में बरी

Sun, 19 Apr 2026 03:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पीड़िता को मुक्त कराया। मेडिकल के बाद बयान कराए। अब कोर्ट में पीड़िता पूर्व में दिए गए अपने बयान में मुकर गई। 
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपहरण के मामले में सुनवाई के दौरान पीड़िता अदालत में पूर्व गवाही से मुकर गई। उसने कहा कि पूर्व के बयान दरोगा के कहने पर दिए थे। एडीजे मृदुल दुबे ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ओम नगर नुनिहाई निवासी सनी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला में पीड़िता की मां ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनकी विवाहित पुत्री अपनी ससुराल फिरोजाबाद से मायके आई थी। 23 अक्तूबर, 2023 की शाम 4 बजे आरोपी सनी बहलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के दौरान पीड़िता को मुक्त कराया। मेडिकल के बाद बयान कराए।

मुकदमे में अभियोजन पक्ष की तरफ से वादिनी और पीड़िता की ही गवाही दर्ज हुई। पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में कहा कि पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसने दरोगा के कहने पर आरोपी के खिलाफ बयान दिए थे। वह आरोपी को नहीं जानती है। 23 अक्तूबर, 2023 को वह अपनी मर्जी से मां को बिना बताए अपनी मौसी के घर चली गई थी। पीड़िता की मां ने कहा कि उसने भी लोगों की बातों में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें