फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया करवा चौथ का त्योहार

विज्ञापन
इंद्रपुरी में करवाचौथ के दौरान चांद को देखती विवाहिता । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। करवाचौथ का त्योहार बुधवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। अल सुबह महिलाओं ने जागने के बाद सबसे पहले सरगी कर व्रत रखा। दोपहर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से परिवारों में पकवान बनाए। शाम को चंद्र देव को अर्घ्य देकर साजन का दीदार कर लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने साज-शृंगार किया और पहला निवाला पति के हाथों से खाकर अपने को धन्य किया।
विज्ञापन

करवाचौथ के चलते महिलाएं अल सुबह सूर्योदय से पहले ही जाग गईं। स्नान आदि के बाद सबसे पहले सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन किया और व्रत का आरंभ किया। शाम घरों की छतों का नजारा देखने लायक था। बच्चे बार-बार छतों पर जाकर देख रहे थे कि चांद निकला या नहीं। वहीं बाजार में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। लोग भी जल्दी घर पहुंचे। चांद का दीदार होते ही आतिशबाजी चलने लगी। महिलाओं ने पहले चांद को अर्घ्य दिया और उसके बाद छलनी में दीपक जलाकर पहले चांद को निहारा फिर पति को। इसके बाद पति के हाथों से पहला निवाला खाकर अपने व्रत को खोला।
तीन पीढ़ियों की बहुओं ने एक साथ की पूजा
अलीगंज। वह परिवार भी सौभाग्यशाली रहे, जिनके यहां तीन पीढ़ियों की बहुओं ने मिलकर करवाचौथ का त्योहार मनाया। कसबा निवासी साइकिल कारोबारी बंगाली बाबू गुप्ता के परिवार की तीन पीढ़ियों की महिलाओं ने व्रत रखा और शाम को सामूहिक रूप से पूजन किया। इनमें दादी सास विमला देवी पत्नी बंगाली बाबू गुप्ता, ऊषा गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता और रुचि गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता ने श्रद्धा और उल्लास के साथ त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें