फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोरोंजी से गंतव्य को रवाना हुए कांवड़िये, बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई कठिन पदयात्रा

विज्ञापन
फोटो 23- लहरा गंगाघाट पर कांवड़ सजाते कांवड़िये। स्रोत संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। सावन मास के पहले सोमवार को भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित करने के लिए तीर्थनगरी सोरोंजी आए कांवडि़यों का उत्साह चरम पर है। शनिवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश से पहुंचे सैकड़ों शिवभक्त हरि की पौड़ी में स्नान और प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद लहरा घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

राजस्थान और मध्य प्रदेश के दूरदराज के कस्बों व गांवों से आए श्रद्धालु कांवड़िये शनिवार को तीर्थनगरी पहुंचे। यहां तीर्थपुरोहितों की बहियों में नाम दर्ज कराने के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी में स्नान किया। इसके बाद शूकरक्षेत्र की परिक्रमा लगाकर क्षेत्राधीश भगवान वराह मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया। स्थानीय कांवड़ मेले से सजावटी सामान खरीदने के बाद कांवड़ियों ने लहरा घाट पहुंचकर अपनी कांवड़ सजाई और गंगा मां का पूजन किया। लहरेश्वर मंदिर में मत्था टेककर टोलियां गंतव्य की ओर रवाना हो गईं। मध्य प्रदेश से आई 15 सदस्यीय टोली सावन मास की चतुर्दशी को अपने गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें