फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजना को समय से पूरा करने के निर्देश

Tue, 22 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली एवं नलकूप विभाग को नलकूपों का संचालन दुरुस्त रखे जाने के संबंध में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कबीना मंत्री ने गंजडुंडवारा नगर पालिका के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने जिले की सड़कों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कासगंज के कैनाल रोड बाईपास का निर्माण शीघ्र होगा। बजट स्वीकृत कर दिया गया है। यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की। सिंचाई विभाग से जो भी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में भी सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि गंगा के कटान को रोकने एवं 82 गांव को बाढ़ की चपेट से बचाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिससे समय से शासन इस पर निर्णय ले सके। जिलाधिकारी के. विजयेंद्रपांडियान ने जनपद मुख्यालय पर निमार्णाधीन परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। बैठक के दौरान कबीना मंत्री ने राजस्व संहिता के प्रकरणों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, विधायक पटियाली नजीबा खान जीनत, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, मंडल आयुक्त चंद्रकांत, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसपी सुनील कुमार, एडीएम बीएम मिश्र, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सीपी सिंह, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें