खाटू श्याम मंडल ने मंगलवार को भजन संध्या कराई। वृंदावन से आई बाल रसिका भजन गायक श्री जी भारद्वाज प्रशांत भारद्वाज की प्रस्तुति ने सभी को खाटू की भक्ति में झूमने को मजबूर किया।
खाटू श्याम मित्र मंडल ने बाबा का दरबार सजाया। आकर्षक रूप से फूल बंगला सजाकर खाटू नरेश को विराजमान किया गया। इसके बाद बाबा की ज्योत जलाई गई। वृंदावन से आई बाल रसिका भजन गायक श्रीजी भारद्वाज ने अपने भजनों की जोरदार प्रस्तुति से सभी को झूमने को मजबूर किया। होली खेलूंगी खाटू नरेश के साथ, जिस पे तेरी नजर हो उसे फिर कैसा डर है की प्रस्तुति दी। भजन गायक प्रशांत भारद्वाज ने भी खाटू भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रदीप सीए, गौरव अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अंकित चोला, अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।