फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
accidental - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित मानपुर स्थित ढाबे के पास खड़े अधेड़ रामगरीब (50) को तेज गति से आ रही कैंटर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ शुक्रवार की अल-सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव पुराव के पास कैंटर और टाटा 407 की आपस में भिड़ंत हो गई। टाटा 407 में सवार आठ महिलाओं सहित तेरह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिला प्रतापगढ़ थाना लालगंज के गांव मनीपुर निवासी रामगरीब दिल्ली में नौकरी करते थे। गुरुवार को दिल्ली से रोडवेज से घर जाने के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बस मानपुर स्थित एक ढाबे के पास रूकी। रामगरीब बस से उतर गए। तभी कैंटर ने पहले खड़ी मैक्स में टक्कर मारी बाद में रामगरीब को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट दामाद अशोक निवासी भरतपुर जिला प्रतापगढ़ ने अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ शुक्रवार की अल-सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुराव के पास तेज गति से आ रही कैंटर तथा टाटा 407 की आपस में भिडंत हो गई। जिसके बाद टाटा 407 में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। घायल उमाशंकर, रमा देवी पत्नी कन्हई लाल निवासी कायमपुर बहेड़िया, सुनील, मनोज निवासी मोहल्ला बदरिया, रामवती पत्नी रामस्वरूप, गुड्डी पत्नी अनिल, किस्मती पत्नी जितेन्द्र, दिलीप निवासी नगला गुलाबी, स्नेहलता पत्नी प्रताप सिंह, सुशीला पत्नी शशिभूषण, लीलावती पत्नी थान सिंह, कलावती पत्नी टेक चन्द्र निवासी दुर्गा कालोनी जिला कासगंज, नवीन निवासी कासगंज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया वह सब हलवाई का काम करते है और गुरुवार को भोगांव जिला मैनपुरी में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। काम करने के बाद गाड़ी से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें