फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम एप के जरिए हर किसान बने डिजीटल

Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
‌ड‌िजीधन मेले में जानका‌र‌ियां लेती युव‌त‌ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिजीटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में शुक्रवार को डिजीधन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम विजय किरन आनन्द ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लखीमपुर खीरी की सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भीम एप लांच किया गया है। मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि देश के उत्थान एवं निर्माण के लिए जनसहभागिता का होना बेहद जरूरी है। बीजेपी जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाएं। कार्यक्रम में डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि जिले में 70 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बिना किसी शोषण के आधार नंबर खातों से लिंकेज करें। जिले का हर किसान डिजीटल किसान बने। डीएम ने डायट छात्रा अंकिता गुप्ता की असुरक्षा संबंधी जिज्ञासाओं के भी जवाब दिए। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जब व्यक्ति कैशलैस व्यवस्था से पूरी तरह जुड़ जाएगा तो भारी मात्रा में बैंक के पास धन एकत्र होगा। डीआईओएनआईसी संजय कुमार ने डिजीटल पेमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी, चकबंदी अधिकारी जगमोहन सोनी ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर विस्तार से जानकारी दी। संचालन डायट के संजय शर्मा ने किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, पीडी आरके गौतम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, ईडीएम अविरल तिवारी, डीएसओ गुलाबचंद्र यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप लगाकर किया जागरूक
जिला पंचायत में आयोजित डिजीधन मेले में बैंकों की ओर से कैंप लगाए गए। इस दौरान कैंप पर बैठे बैंक कर्मियों ने लोगों ने डिजिटल लेन-देन की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें