फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य प्रसन्न सागर महाराज का हुआ मंगल प्रवेश

विज्ञापन
एटा। जैन मुनि का स्वागत करते श्रद्धालु। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज का बुधवार को शहर में मंगल प्रवेश हुआ। महाराज तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज के गांव के दर्शन करते हुए फफोतू से एटा के लिए प्रात: साढ़े सात बजे विहार प्रारम्भ किया। फफोतु ग्राम से पैदल यात्रा करते हुए शहर में दस बजे प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रसन्न सागर महाराज शिकोहाबाद से प्रेम नगर नाशिया जी मंदिर, हाथीगेट, बलि मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, नन्नूमल चौराहा, पुलिया गर्वी, पुरानी बस्ती होते हुए बड़े जैन मंदिर पहुंचे। जैन अनुयायियों ने जगह-जगह रंगोली बनाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्घालु जैन भजनों पर नृत्य करते नजर आए। आचार्य प्रसन्न सागर महाराज, मुनि पीयूष सागर महाराज ने मंदिर में पहुंचकर जिनेन्द्र भगवान के दर्शन किए। इस दौरान महाराज द्वारा प्रवचन भी किए गए। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष सुरेश जैन, महामंत्री आनंद जैन, मंदिर प्रबंधक सोना जैन, रजत जैन, नीटू जैन, वैभव जैन, बंटी अहमदाबाद, अज्जू दुलयन, शालू जैन, अंजलि जैन, सोनम जैन, गरिमा जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें