फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी इंचार्ज मिले गायब

Mon, 04 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
डीएम का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम अजय यादव सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। तो इमरजेंसी इंचार्ज कुर्सी से नदारद दिखे। वहीं गंदगी को देख सीएमएस से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा डीएम ने खराब पड़े वाहनों की नीमाली के आदेश दिए है। 
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले ओपीडी पहुंचे, मरीजों में पंजीकरण कराने को लेकर धक्का-मुक्की हो रही थी, जिन्हें लाइन में लगने को कहा। डीएम ने चिकित्सकों के कक्ष में जाकर निरीक्षण करते हुए उनसे बात की। एक कमरे में गंदगी देख सीएमएस को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और उपकरण के रखरखाव करने को कहा। पैथोलॉजिस्ट डा. मधुप कौशल के पास पहुंचे और लैब के बारे में पूछताछ करने के बाद कंप्यूटर के जरिए तैयार कराकर मरीजों को रिपोर्ट देने को कहा। एनआरसी में दस बैड वाले केंद्र में सात बच्चे मिलने पर नाराजगी जताई। अंत मे डीएम ने एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, और जिला अस्पताल परिसर में बन रहे पोस्टमार्टम मार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें