फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण रोकने में भी हिचक रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। यह बात जांच के बाद अफसरों ने भी मान ली है, लेकिन इसे रुकवाने में हिचकिचाहट बनी हुई है। एक-दूसरे को कार्रवाई के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। लोधी नगर निवासी रवीश कुमार ने 10 मार्च को डीएम के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की। बताया कि शहर के रेलवे रोड पर नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से मकान और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर, नगर पालिका के ईओ और अवर अभियंता की समिति बनाई गई। इस समिति ने माना कि निर्माण करीब 15 फीट आगे बढ़ाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं एक ओर नाली की दीवार पर ही भवन की दीवार का निर्माण करा लिया है। यह संयुक्त रिपोर्ट डीएम और एडीएम को भेजी गई। इस पर एडीएम ने नगर पालिका ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन नगर पालिका ने फिर जांच शुरू करा दी। वहीं कोरोना काल के चलते जांच अटकी रही और निर्माण लगातार चलता रहा। अब जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। उसमें कार्रवाई के लिए एसडीएम को अधिकृत बताया है। जबकि मकान और दुकानों का निर्माण लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें